पानी एक यौगिक है।
द्रव रूप इसका मौलिक है।
जीवन है,याद ये मौलिक है।
‘एक्वा’ कहते रसायन में।
पानी बिन देह पलायन में।
जम जाने पर कहलाता बर्फ है।
पानी को ना कोई दर्प है।
इसका कोई गंध नहीं।
पाबंदी इसे पसंद नहीं।
0°C है इसका गलनांक।
100°C है इसका क्वथनांक।
-चेतना सिंह,पूर्वी चंपारण
