शिक्षा को जिसने बढ़ाया महत्व उसका समझाया
3 जनवरी 1831 महाराष्ट्र में,
सावित्रीबाई फूले का जन्म हुआ,
विद्या है सबसे बड़ा धन यही सबको समझाया।।
नारी जाती का किया उत्थान किया सब पर ऐसा वार,
घर घर जाकर दीप जलाया ज्ञान का,
तोड़ डाला अज्ञान का भंडार,
खोल दिया सबके लिए ज्ञान का द्वार।।
भारत की पहली शिक्षिका बनकर शान बढ़ाया,
उन शास्त्रों को न मानो कभी ,
जो रूढ़िवाद का बंधन है ,
यह सबको समझाया।।
भ्रूण बाल कन्या हत्या पर भी रोक लगाया,
छुआछूत भी हटाया,
रोका बाल विवाह भी ,
विधवाओं को भी सम्मान दिलाया।।
नारीयो की है ये महानारी,
ज्ञान हमें दिया हम है इनके अभारी,
आऔ करे इनको नमन,
नारी जाती का किया उत्थान
जय जय सावित्रीबाई महान।।
🌹🌹🙏🙏🙏🙏🌹🌹