🙏नव वर्ष /नवरात्रि की आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🙏
🌸नमन शारदे मां 🌸
अभिनंदन नव वर्ष का, नई उमंग के साथ।
कृपा बनाए रखना सब पर, रघुनंदन रघुनाथ ।।
जग जननी जगदंबिका,
है जग का आधार।
इनकी कृपा से चले,
ये सृष्टि संसार ।।
रंग-बिरंगे फूलों से ,
धरती करती श्रृंगार ।
नवरात्र में नो दिन,
जैसे खुशियों की बहार ।।
भारत के हर घर में हो, खुशियां अपरंपार।
हे जग जननी विनती मेरी,
कर लेना स्वीकार।।
फिर से सोने की चिड़िया, बन जाए हिंदुस्तान।
हर भारतवासी के दिल में,
है यही अरमान।।
