देश का सम्मान और गौरव का दिवस
आज 15 जनवरी… है आज सेना दिवस
देश के वीरों का दिवस है सेना दिवस,
न थके कहीं, न रुके कहीं,
अदमय साहस का प्रमाण है सेना 
सरहद की रक्षा हमारी सेना,
चाहे रेगिस्तान सी तपती धूप हो,
चाहे हो सियाचिन की बर्फ़ीली सरहद,
मूसलाधार वर्षा से चाहे भीग जाये सरजमीन 
हमारे देश के वीर जवान पथ पर अपने डटे रहे 
घर परिवार से मीलों दूर,
चाह नहीं कोई उत्सव और त्यौहार की
बस सेवा और रक्षा देश के सम्मान की,
निभाया जिसने जल, थल और नभ की रक्षा का दायित्व,
देश की रक्षा को बनाया जिसने सच्चा साधत्व,
राखी, होली और दीपावली कर दी जिसने न्योछावर,
हमारी देश की सेना को सेना दिवस पर दिल से सलाम,
ग़र जो आप नहीं, तो हम नहीं
सरहद पर बन कर प्रहरी
देश की रक्षा में तत्पर रहती सेना
ऐसे वीर जवानो की टोली को
दिल से शुक्रिया…..
निकेता पाहुजा
रुद्रपुर उत्तराखंड
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *