दिलों का उद्गार
उल्लास उमंग
परिलक्षित करता
त्योहार की थाली
पूजा अर्चना
मनमोहक सा
मनभावन होता
त्योहार की थाली
भक्ति करता मन
ईश्वर की अराधना
मीठी बोली होती
त्योहार की थाली
रौनक चेहरे की
नवीनता का पर्याय
इंसानियत समझाता
त्योहार की थाली
आरती झा(स्वरचित व मौलिक)
दिल्ली
सर्वाधिकार सुरक्षित ©®
