उस रात में हैं तेरा साथ ।
मुझे छू कर गुजरती है
उस एहसास में हैं तेरा साथ ।
दिल में घर कर गई है
उस बात में हैं तेरा साथ ।
दिल के आसमां को छू गई है
मुहब्बत के उस जज्बात में हैं तेरा साथ ।
जो सदा से मेरे पास हैं
उस साथ में हैं तेरा साथ ।
कोई कमी नहीं है आस-पास
मेरी जिंदगी में हैं तेरा साथ ।
दिल के करार ओ मेरे प्यार
मेरे हर वक्त में हैं तेरा साथ ।
बस मुझे आज इतना ही कहना हैं
दिल की हर धड़कन में हैं तेरा साथ ।
तेरी मेरी कहानी का सार यह है
जिंदगी के हर पन्ने में तेरा साथ ।
✍️✍️✍️✍️😍😍😍😍😍😍😍😍✍️✍️✍️✍️
##################
धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
” गुॅंजन कमल ” 💓💞💗
