तुम हो तो हम हैं
जिंदगी में क्या गम है ।
साथ चलेंगे ,साथ चले हैं
प्यार हमारा क्या कम है ।।
मुश्किलों में साथ तू है
हर खुशियों में तू है ।
आंसू जब, आंखो में आये
दर्द बांट ले वो तू है ।।
जीवन के हर इक लम्हों को
यूं ही संभालते चलेंगे
एक -दूजे के संग यूं
साथ हम चलते चलेंगे
💕 मनीषा महेंद्र ठाकुर
( कर्नाटक)
