बहुत सुंदर मुझको लगती तितली ।
फूलों पर जा बैठती तितली
उनके रसों को चूसती तितली ।
पौधों की पत्तियां होती हैं इन्हें बहुत पसंद
इन्हीं पत्तियों पर ही तो अंडे देती तितली ।
जब भी किसी को देखती तितली
फुर्र से उड़ जाती तितली ।
फूलों की खुशबू दूर से ही सूंघ लेती तितली
मस्तिष्क की तेज भी कहलाती तितली ।
फूलों से उसे बहुत प्यार हैं
उसी पर तो मंडराती तितली ।
बच्चों को हॅंसाती तितली
सबके मन को लुभाती तितली ।
धन्यवाद🙏🏻🙏🏻
” गुॅंजन कमल ” 💗💞💓
