जो गरजते हैं वो बरसते नहीं
चल जिंदगी के मोड़ पर,
कभी घबराना नहीं ,
गर तकलीफें भी आ जाए
हिम्मत हारना नहीं,
नेकी को न छोड़ना,
सदा मेहनत करना
तेरे साथ सदा वो है
आत्मविश्वास कभी ना खोना
उमड़ -घुमड़ कर आए,
जब दुखों के बादल
इनसे ना घबराना, क्यों कि
जो गरजते हैं,वो बरसते नहीं।
राजेंद्र सिंह झाला
बाग जिला धार मप्र

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *