जीवन में जब भी चुनौतियाँ ललकारती  है
उसे खुले दिल से स्वीकार करो।
तब तक हार न मानो 
जब तक जीत हासिल न कर लो।
कमर कसकर हर चुनौतियों
 का डटकर मुकाबला करो।
दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं होता है
थोड़ा सा हौंसला,परिश्रम, ढृढनिश्चय का संकल्प लेना होता है।
चुनौतियों ही इंसान को
 उसके सामर्थ्य से अवगत कराती है।
आलसी लोग दूसरों पर दोष मढ़ते है
कर्मठ लोग चुनौतियों को स्वीकार करते है।
सोना की तरह तपकर
अपने सर्वांग व्यक्तितत्व को निखारते है।
शिल्पा मोदी✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *