जिंदगी के सफ़र में
मिलते हैं,प्यार के मौसम,
साथ हैं ,इस डगर में
चले जीवनसाथी जो हम ।।
🌸
तय करते ,हर पड़ाव को
पल-पल की खुशी और गम,
जीते हम ,जिंदगी को ऐसे
सुलझ जाए ,मुश्किलें हरदम ।।
🌸
दूर-दूर तक रास्ते हैं
आकाश से परे, हमारा प्यार,
सुख-दुख से भरा जीवन हैं
साथ निभाए,हम-तुम हर बार ।।
🌸
हार जाती है, जिंदगी भी
प्यार भरा हमारा ,जो हौसला
निभाएंगे संग ,सारे फर्ज
रोक पाए , हमें कौन भला ।।
🌸🌼🌸 💞 🌸🌼🌸
मनीषा महेंद्र ठाकुर
