कितनी प्यारी होती है छुट्टी की सुबह,
और दिन से अलग होती है ये सुबह,
चैन की नींद सोना है,
न सुबह जल्दी उठना है,
न काम का बोझ,
न चिंता दिन की थकान की,
चैन से बस रहना है,
सुकून से गुनगुनाते हुए चाय पीना,
पूरा परिवार का एक साथ होना,
सबका मिल कर काम करना,
सच मे कितनी प्यारी होती है छुट्टी की सुबह।
