1 जिला छतरपुर आईये, खजुराहो है, पास।
नगरी है छत्रसाल की,मन मत करो उदास।
2 ऑल इंडिया रेडियो , है,इसकी पहचान।
बुन्देली बोली,बनी बुंदेलखंड की,शान।
जटाशंकर
3 यहां जटाशंकर प्रभु,ब्राजे बीच पहार।
कल कल छल छल बह रही जटों से गंगा धार।
4 पावन र्निमल नीर जो शिव को देत चढ़ाय।
रोग शोक सब दूर हो,धन माया मिल जाय।
भीमकुंड
5 भीम गदा से बना है, भीमकुंड स्थान।
बड़ामलहरा के निकट,आप लीजिए जान।
6 गहराई इस कुंड की कोई ,सका न माप।
अगर न होय यकीन तो, पता लगायें आप।
मऊ
संग्रहालय मऊसानियां, में इक बना विशाल।
धरी धरोहर छत्र की,चम्पत जी के लाल।
8 मुगलों से लोहा लिया,मानी कभी न हार।
छत्रसाल महाराज के, यहीं रखे हथियार।
नैनागिर
9 नैना गिर वकस्वाहा में,भरे रत्न भण्डार।
जैन तीर्थ स्थान में, धर्म का नहीं शुमार।
खजुराहो
10 कलाकृति खजुराहो की, दुनिया में मशहूर।
देश विदेशों से यहां, देखने आतीं हूर।
11 चंदेलों के काल में, मंदिर भये र्निमान।
पर्यटन स्थल बना, लोग देखते आन ।
वागेश्वर धाम
12वागेश्वर इक धाम है, शिवजी का स्थान।
जिला मुख्यालय के निकट, बालाजी हनुमान।
13 मन की बताते बात वो, जुड़ती भीड़ अपार।
देश विदेश के जानते, हैं उनको नरनार।
बलराम यादव देवरा छतरपुर