सर्वप्रथम इस पटल से समस्त देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की असंख्य हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳🙏🌹🌹🌹🌹🌹🙏🇮🇳😊😊
यह प्रभुसत्ता सम्पन्न गणराज्य हमारा गौरवशाली विश्व-सम्मान।
भारत की आन बान और शान,
राष्ट्र का पर्व और सेना का गर्व।
सबसे विशाल जनतंत्र हमारा,
हम सबकी है अतुलित शान।
अमर रहे गणतंत्र हमारा। जहां तिरंगा ही है पहचान।
अमर रहे बलिदान वीर का, जिनसे भारत मां की शान।
जिस माटी में जन्म मिला,
वह है भारत देश हमारा ।
जिसके अन्न से पोषित हूँ,
वह अमृत तुल्य धरा हमारी।
ऐसे गौरवान्वित देश की बेटी,
जिसकी नहीं है कोई मिसाल।
इसकी रक्षा सब मिल करेंगे
इस आँच कभी न आने देंगे।।
रचयिता-
सुषमा श्रीवास्तव
मौलिक भाव
सर्वाधिकार सुरक्षित
