दो ऑंचल के कोने में जब लगती गांठ।
दुख-सुख दोनों बराबर लेते बाॅंट।
यहीं तो कहलाता है गठबंधन।
जिससे जुड़ता है प्रणय का बंधन।
अग्नि की परिक्रमा करता ये बंधन।
सात वचन की लेन-देन ये बंधन।
इसके बिना संभव नहीं प्रणय।
यह रोके आने से अशुभ प्रलय।
गांठ को ना समझो नहीं मामूली।
यह मानों भगीरथ जल में धूली।
       चेतना सिंह,पूर्वी चंपारण
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *