कोशिश कर रही हूं , 
सब कुछ भुलाने की ।
कोशिश कर रही हूं ,
तुमसे दूर जाने की ।
कोशिश कर रही हूं,
तुम्हारी जिंदगी में कभी वापस न आने की।
कोशिश कर रही हूं,
जो कुछ भी हुआ मेरे साथ
इस सबसे आगे निकल कर…
अपना रास्ता बनाने की।
कोशिश कर रही हूं ,
जिंदगी में आगे बढ़ जाने की।
कोशिश कर रही हूं ,
अपनी मंजिल को पाने की।
ये उम्मीदें ही तो हैं,
जिन पर मेरे ख्वाबों की दीवार टिकी है…
यह कोशिशें ही तो हैं ,
जिनके आगे हार भी मुझे जीत-सी लगी है।
तो क्या हुआ ?
अगर कुछ कोशिशें बेकार चली जाएंगी…
सफलता न सही , मगर कम-से-कम 
जिंदगी में एक सबक तो देकर ही जाएंगी।
क्योंकि जिसकी वजह से 
हम एक बार असफल हो जाएंगे
तो फिर वो गलती हम दुबारा कभी नहीं दोहराएंगे।
और मुझे पूरी उम्मीद ही नहीं , 
बल्कि पूरा यकीन भी है 
मेरी कोशिश , मेरी मेहनत
एक दिन जरूर कामयाब होगी।
मेरे सपने हकीकत में बदलेंगे
कामयाबी मेरे साथ होगी ।
:- रचना राठौर ✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *