आँखों में कुछ सपने भर लो,
कुछ दूजों के गम को हर लो,
ख़ुश रहने को जरूरी है यारों,
कभी समझौते गमों से कर लो।
कभी मुट्ठी में ज्यादा सा भर लो,
कभी थोड़ा कम में ही सर लो,
पर अपनापन बनाए रखो ऐसे,
इस जीवन को खुशी से तर लो।
कुछ वादे ख़ुद से भी कर लो,
बुरा करो तो खुदा से डर लो,
अच्छाई के लिए जियो सदा,
अच्छाई के लिए ही मर लो।
पूजा पीहू
