आओ हम सब मिलकर आज योग दिवस मनाते है।
हम अपनी सब बीमारी योगासन कर दूर भगाते है।।
लेकर अपनी अपनी चटाईयां धरती पर बैठ जाते है।
इसमे ना कोई खर्चा आता यह सबको समझाते है।
आओ हम सब ———1
योगासन करने से स्वास्थ्य हमारा अच्छा हो जायेगा।
योगासन करने से देश का हर बच्चा स्वस्थ हो जायेगा।।
आओ हम सब मिलकर योग की अलख जगाते है।।
आओ हम सब——-2
सूर्योदय से पहले उठकर योगक्रिया तुम करते जाओ।
कपालभाटी करो अनुलोम बिलोम तुम करते जाओ।।
हमारे ऋषिमुनि भी नित योगक्रिया करना सिखलाते है।
आओ हम सब——3
नित योगक्रिया करने से हमारी बडी़ बीमारी कट जाती है।
सेहत का राज छिपा योग में जीवनमें खुशियां छा जाती है।।
इसीलीए हम मिलकर इन्टरनेशनल योग दिवस मनाते है।
आओ हमसब—–4
योगासन की महत्वा अब सारा जग जान गया है।
प्राणायाम योगासन का फायदा सारा जग जान गया है।।
अब हम सब मिलकर योगासन का शंखनाद करवाते है।