❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
एक दोस्त है मेरा…
जो हर हालात में मेरा साथ निभाता है।
मैं रोऊं अगर तो आंसू वह भी आंसू बहाता है
मैं रोते हुए बिल्कुल अच्छी नहीं लगती,
यह बात मुझे समझाता है….
एक दोस्त है मेरा, जो हर हालात में मेरा साथ निभाता है।
मेरी खुशी देख वो भी बेहद खुश हो जाता है,
जब हंसती हूं मैं, मेरे साथ वह भी मुस्कुराता है…
एक दोस्त है मेरा, जो हर हालात में मेरा साथ निभाता है।
जब परेशान होती हूं मैं, तो वह भी परेशान -सा नजर आता है
गुजर जाएगा मेरा यह वक्त भी, यह अहसास मुझे दिलाता है…
एक दोस्त है मेरा, जो हर हालात में मेरा साथ निभाता है।
जब खोई रहती हूं मैं यादों में किसी की,
तो वह भी गुमसुम-सा हो जाता है
हकीकत वो नहीं जो ख्यालों में है,
आज की हकीकत क्या है? यह भी वही मुझे बतलाता है..
एक दोस्त है मेरा, जो हर हालात में मेरा साथ निभाता है।
सारी दुनिया मुझे छोड़ जाए, पर वह कभी मुझे अकेले छोड़ कर नहीं जाता है
वह कोई और नहीं आईना है मेरा, जो मुझे मुझसे ही मिलवाता है, मेरी तन्हाई मिटाता है…
एक दोस्त है मेरा, जो हर हालात में मेरा साथ निभाता है।
हां वो आइना ही है मेरा, जो मुझमें कोई बदलाव नहीं चाहता है
मैं जो भी हूं, जैसी भी हूं, वह मुझे उसी स्वरूप में अपनाता है…
एक दोस्त है मेरा, जो हर हालात में मेरा साथ निभाता है।
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
~रचना राठौर ✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *