उनको, मुझसे मोहब्बत तो बहुत है,
पर कहते नही है,
मै तो उनको बहुत कुछ कह देती हूँ,
पर वो चुप रहते है,
काम को ज्यादा वक्त देते है,
मुझे थोड़ा कम वक्त देते है,
परवाह वो मेरी बहुत करते है ,
पर जताते नही है,
गुस्सा भी बहुत करते है,
पर पता नही मेरे नखरे कैसे झेलते है,
उनको ,मुझसे मोहब्बत बहुत है,
पर कहते नही है l
