शीर्षक- आ चलें हम भी, इनके हम साथ रहें

आ चलें हम भी, इनके हम साथ रहें।
यह फिजां, यह रौनक, हमारे साथ रहें।।
आ चलें हम भी,———————–।।

महकती वादी हो अपनी, जहाँ हम रहते हैं।
शमा हो रोशन वहाँ पर, हम यह चाहते हैं।।
अपने घर भी हो खुशी, गम से हम दूर रहें।
आ चलें हम भी,———————–।।

सफर हो अपना सुहाना, अपना यह ख्वाब है।
शहर आबाद हो अपना, दिल का यह ख्वाब है।।
स्वर्ग हो अपनी जमीं पे, अमन दिल में भी रहें।
आ चलें हम भी,————————।।

चांद- सितारों की तरह, अपनी भी हस्ती हो।
सबकी तरहां प्यारी, अपनी भी बस्ती हो।।
हम भी पंछी की तरहां, गगन की सैर करें।
आ चलें हम भी,———————–।।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान(

Spread the love
Gurudeen Verma

By Gurudeen Verma

एक शिक्षक एवं साहित्यकार(तहसील एवं जिला- बारां, राजस्थान) पोस्टेड स्कूल- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया, तहसील- पिण्डवाड़ा, जिला- सिरोही(राजस्थान) 2900 से ज्यादा रचनायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<p><img class="aligncenter wp-image-5046" src="https://rashmirathi.in/wp-content/uploads/2024/04/20240407_145205-150x150.png" alt="" width="107" height="107" /></p>