सबका अपना अलग अलग अंदाज है,
किसी के बात का, दिल लगाने का,
हसंने का, नखरे दिखाने का,
अपना भी कुछ अलग सा अंदाज है,
जो लगता सबको खास है,
हर वक़्त बहका बहका सा रहता है अंदाज़,
बस नजर का अंदाज नहीं,
प्यार काअंदाज़ भी कुछ खास,
ये राज की बात है,
जब मिलते है यारों से तो अंदाज वही पुराना होता है,
मीठे अलफ़ाज़ भी है ,
अपने अंदाज से किसी को अपना बनाने का,
गुरूर भी है नजर मिलाने का फिर नजर अंदाज करने का,
जीवन एक संघर्ष है करते रहने का,
बस अपना अंदाज नहीं बदलना है,
सबका अपना अलग अलग अंदाज है।
