गगन के तारे देख कर,
मन मे होती है अजीब खुशी,
टिम टिमाटे, झिलमिलाते तारों को देख कर
सोचता है मन,
होता एक उड़नखटोला ,
तो हो जाती अंतरिक्ष की सैर,
कितना सुंदर होगा चांद,
चमक सूर्य की किरणों की,
कितना मनमोहक होगा दृश्य ग्रहों पे सैर की,
अंतरिक्ष की दुनिया होगी कितनी अलग,
हर तरफ चमक ही होगी ,
सोच के लगता है कि निकल चलो सैर पर,
अंतरिक्ष की सैर पर ।
